फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहे युवक को बस ने रौंदा मौत

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राठ उरई मार्ग पर रिहुंटा गांव के नजदीक उरई की ओर से आ रही एक बस ने राहगीर को रौंद दिया। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक खेत से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

चिकासी थाने के रिहुंटा गांव निवासी रामकुमार 38 पुत्र राजाराम लोधी सुबह के वक्त अपने खेत में बुआई करने के लिए गया था। दोपहर बाद करीब चार बजे वह घर लौट रहा था। रिहुंटा गांव के पास बने पुल पर जब रामकुमार पहुंचा तो पीछे से आ रही एक निजी बस ने रौंद दिया। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। चालक बस को लेकर भाग खड़ा हुआ। वीरा गांव के पास पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं जरिया थाने के इंदरपुरा गांव निवासी सुखसिंह पुत्र मानसिंह अहिरवार बुधवार की सुबह धमना गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। गांव के पास पहुंचने पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क पर गिर गई। इसी तरह से पहाड़ी गांव निवासी देवपाल पुत्र मोहन लाल को एक टैंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। देवपाल ने बताया कि वह पैर से विकलांग हैं। इसी तरह से कसबे के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी नसीर पुत्र नसीम और धगवां निवासी देवेंद्र पुत्र इंद्रजीत बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें