फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत

Mon, 22 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरी समाज की बैठक में जिला कार्यकारणी का गठन हुआ। इस मौके पर मंडल प्रभारी ने समाज के लोगों से शिक्षा के प्रति सजग रहने को कहा। वहीं उत्पीड़न करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही। इस मौके पर खासी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत स्थित वीरांगना झलकारी बाई सभागार में आयोजित कोरी समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी डा.एस के शाक्य ने कहा कि समाज के सभी लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें, जिससे समाज शिखर पर पहुंच सके। सुरेश अनुरागी ने कहा कि समाज के उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न का मुहंतोड़ जवाब दिया जाए। सम्मेलन को सीताराम, घसीटेलाल कुटार, बाबूलाल, अजीत कोरी आदि ने संबोधित किया।
इसके साथ ही मंडल प्रभारी के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष श्यामबिहारी मित्रा, उपाध्यक्ष गयाप्रसाद कोरी, शीतल प्रसाद, सीताराम, सहेंद्र, विजय कुमार बनाए गए। महामंत्री नत्थू सिंह, मंत्री रामबाबू कुटार, रामनारायन, प्रेमनारायन, महेंद्र, श्रीपाल वर्मा, संगठन मंत्री बाबर सिकंदर, कोषाध्यक्ष रामेश्वर कोटार, प्रचार मंत्री अमर सिंह, मीडिया प्रभारी शिवकुमार सेठी बनाए गए। जितेंद्र बाबू, कामता, हरीओम, राजेंद्र प्रसाद, रमेशचंद्र, उमाशंकर, विनोद, अश्वनी, वद्रीविशाल, सियाराम, ज्ञानप्रताप, जगदीश प्रसाद, शिवराज गौतम व विनोद कुमार को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर शिवनारायण कोरी, रामबहादुर, चंद्रभान, प्रमेंद्र कुमार, सुनील, बृजेंद्र कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें