फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए सपा को वोट दें: राजा भैया

Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के खाद्य व रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया ने विकास के नाम पर सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर विकास करा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजा भैया ने कुरारा विकासखंड के बेरी और भौली गांव में जनसभा किया। कहा कि पार्टी प्रत्याशी शिवचरन प्रजापति की जीत हुई तो इलाके में नई-नई योजनाएं आएंगी। राज्यमंत्री नरेंद्र वर्मा ने भी जनसभा से लोगों से कहा कि जिले के विकास के लिए सपा प्रत्याशी को जिताएं। यहां उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, पूर्व संासद अक्षय प्रताप सिंह, प्रत्याशी शिवचरन प्रजापति, आशुतोष सिंह डब्बू आदि मौजूद रहे। वहीं सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य कृपारानी प्रजापति ने मंगलवार को मुख्यालय में महिला टीम के साथ जनसंपर्क कर सपा प्रत्याशी शिवचरन प्रजापति को जिताने की अपील की। उनके साथ बबीता प्रजापति, सविता प्रजापति, ममता, अनीता, रोमा, स्वाती, अर्पित प्रजापति भी जनसंपर्क में जुटी रही। उधर सपा प्रत्याशी के पक्ष में जिला सचिव शिवप्रसाद कुशवाहा, राजेश मकरांव, मिथलेश, नारायण, देवीदीन, रज्जू ने इंगोहटा, मकरांव, तिदुंही, उरदना, सिलौली, सायर, करगांव में जनसंपर्क किया। शिवप्रसाद ने बताया कि बुधवार को पूर्वमंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी सुकन्या इंगोहटा में जनसभा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें