हमीरपुर। एनएसयूआई के बुंदेलख्ंाड जोन अध्यक्ष नावेद खान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि जमीनी स्तर पर लगकर पूरी सक्रियता से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना है। कहा एनएसयूआई कार्यकर्ता कांग्रेस का मजबूत छात्र संगठन है। बूथ पर प्रत्याशी नहीं कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है। अन्य प्रदेशों के वर्तमान उपचुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जो साबित करता है कि मोदी के दिन लद गए। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनकी इकाई का हर कार्यकर्ता बूथ पर प्रत्याशी को जिताने के लिए संघर्षरत है। इस मौके पर संगठन के पूर्व जिला सचिव यतीश कुमार, पूर्व जिला महासचिव अंजनी गुप्ता, युवक कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष बालजी पांडेय, नगर अध्यक्ष कालूराम निषाद, बलजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।