मौदहा (हमीरपुर)। ऐतिहासिक कंस वध मेले में मंगलवार को जहां कई स्थानों पर अखंड भजनों का कार्यक्रम हुआ। वहीं बीती देर शाम कंस दरबार व विमान सहित झांकियां निकाली गई। तो मंगलवार को कंस वध व नागनाथ लीला के साथ लोगों ने मेले का आनंद लिया।
कसबे की पुरानी गुड़ाही मंडी से आज कंस वध लीला का शुभारंभ हुआ। कंस सहित सूपनखा, राधाकृष्ण, राम लक्ष्मण सीता, शंकर पार्वती सहित एक दर्जन से अधिक विभिन्न देवी देवाताओं की झांकियां निकाली गई। जुलूस थाना चौराहा होते हुए कंस मेला मैदान में भगवान कृष्ण द्वारा कंस वध लीला का आयोजन हुआ। वहीं मीरा तालाब में पहुंचे भगवान श्रीकृष्ण के विमान के साथ ही नागनाथ लीला का आयोजन हुआ। जबकि रात को राम लीला का आयोजन होगा। इस अवसर पर स्थानीय ही नही दूर दराज से आए लोगों ने भाग लिया। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी इस अवसर का लाभ उठाने से पीछे नहीं रहे। कांग्रेस प्रत्याशी केशव बाबू शिवहरे ने जहां भगवान की आरती उतारी। वहीं व्यापक जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी जगदीश व्या व सपा प्रत्याशी शिवचरन प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क में पीछे नहीं रहे।