फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कार्मिकों ने नहीं लिया प्रशिक्षण

Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मंगलवार को सुमेरपुर मंडी परिसर में दोनों पालियों में मतदान अधिकारियों/कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में तीन कार्मिक अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में मतदान अधिकारी द्वितीय मलखान सिंह नलकूप चालक, बलराम नलकूप चालक व जयसिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय करही गोहांड अनुपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने अधिशाषी अभियंता नलकूप व बीएसए को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कार्मिकों को अपने स्तर से सूचित करें कि 10 सितंबर से पहली पाली में होने वाले प्रशिक्षण में प्रतिभाग करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि 13 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर मतदान अधिकारियों सुमेरपुर मंडी परिसर में प्रशिक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। बुधवार को भी प्रशिक्षण का कार्यक्र म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें