फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जर्जर सड़क पर ट्रक धंसने से जाम लगा

Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर गांव में मौरंग भरे ट्रकों के गुजरने से से सड़क टूट चुकी है। बुधवार को बरसात होने से ट्रक जलालपुर गांव के पास सड़क पर दलदल में धंस गया। इससे सुबह से जाम लग गया।
विज्ञापन

इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मुश्किल से जाम खुल पाया।
क्षेत्र के चंडौत गांव से होकर गुजरने वाले बालू से लदे ओवर लोड ट्रक स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बन गए है। इन ट्रकों से उड़ने वाले गुबार से सड़क किनारे स्थित स्कलों के बच्चे काफी परेशान हैं। इससे
आए दिन हादसे भी हो रहे है। लेकिन शिकायतों के बाद भी ट्रको पर अंकुश नही लगा रहा है। चंडौत गांव के अरविंद, ज्ञानसिंह, जयहिंद, दिनेश, रमेश, नरेंद्र सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत करते हुए बताया क्षेत्र में रिरूआ, बसरिया और चंडौत खदानों से मौरंग लादकर प्रतिदिन सैकड़ो ट्रक गांव के अंदर से आते जाते है। रास्ते में गांव के चार प्राथमिक विद्यालय व खेल का मैदान पड़ता है। स्कूली बच्चे इन ट्रको से भयभीत रहते है। ट्रको की आवाजाही से उड़ने वाली धूल से मिड डे मील भी दूषित होता है। अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों ने एसडीएम से ओवरलोड ट्रक की आवाजाही बंद कराने या इनका रास्ता बदले जाने की मांग की है। एसडीएम आरएस वर्मा ने बताया खनिज और परिवहन विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें