फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने दांवपेंचों पर बटोरी तालियां

Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कजली के अवसर पर नगर के रमेड़ी तिराहा पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें नामी गिरामी पहलवानों ने दांवपेंच दिखाकर लोगों का खासा मनोरंजन किया। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं ने सौंदर्य प्रसाधनों की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

बीते वर्षों की भांति इस साल भी राजीव शुक्ला ने रमेड़ी तिराहा पर दंगल का आयोजन कराया। जिसमें 500 से लेकर 2000 तक का इनाम रखा गया। दंगल की पहली कुश्ती राजीव शुक्ला ने अभिषेक भौली व मनोज कुसमरा के बीच हाथ मिलवाकर शुरू कराई जिसमें दोनों पहलवान बराबरी पर छूटे। इसके बाद हुकूम सिंह कुसमरा, बंटू पहलवान घाटमपुर के बीच कुश्ती हुई। जिसमें हुकुम सिंह विजयी रहे। गोविंद खरौंज व रामफल बांदा के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी जबकि कुंदन कुतुबपुर व इसरार हमीरपुर की कुश्ती में इसरार ने बाजी मारी। मनोज कुमसरा ने विजय हमीरपुर को पटखनी दी। इसके अलावा अन्य आकर्षक कुश्तियां हुई। रेफरी के रूप में पहलवान मुस्ताक व सलीम मौजूद रहे। इस मौके पर चंदन शुक्ला, कुंदन शुक्ला, जगदीश अवस्थी, विजय तिवारी, सूरा महाराज, मेहेरदीप, बबलू, सुंदर विश्वकर्मा कमल शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें चाट की ठिलिया, गोल गप्पे, मक्का के भुट्टे सहित सौंदर्य प्रसाधन के सामग्रियों की दुकानें लगीं जहां महिलाओं ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें