फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने पार किए लाखों के जेवर

Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव ननिहाल में शादी में शामिल होने के लिए आते समय टप्पेबाजों ने महिला की अटैची से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर पारकर दिए। घर आने पर जब उसने अपनी अटैची खोली तो जेवर नदारद देख बेहोश हो गई। हालत खराब होने पर उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अरतरा गांव निवासी लालाराम यादव के घर 7 मई को शादी होनी है। उसकी भांजी नीलम पत्नी मानसिंह जनपद फतेहपुर के थाना जहानाबाद के गांव कचनार बगिया से इस शादी में भाग लेने सोमवार रात आई। उसने बताया कि वह जहानाबाद से घाटमपुर के लिए एक सफेद रंग के चौपहिया वाहन पर बैठी थी। उसमें पहले से 4-5 लोग बैठे थे। उसकी अटैची व सामान ऊपर रख दिया। घाटमपुर उतरने के बाद अटैची लेकर वह कानपुर से बांदा जाने वाली ट्रेन पर बैठ गई और रागौल में उतरी। जहां से वह अरतरा गांव पहुंची। जब घर में उसने अटैची खोली तो उसमें सोने चांदी के जेवर गायब मिले। यह देखकर वह बेहोश होकर गिर पड़ी। लोग उसे अस्पताल लाए। जहां उसका इलाज शुरू हो सका। कई घंटे बाद वह सामान्य स्थिति में आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें