फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेराफेरी में लिप्त सुरक्षा गार्ड भूमिगत

Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। रिमझिम इस्पात लिमिटेड की सुरक्षा व्यवस्था में लगी कंपनी की शाख पर बट्टा लग गया है। इस कंपनी के सुरक्षा गार्डाें ने फैक्ट्री में हेराफेरी कर करोड़ों की चपत लगाई है। वहीं सुरक्षा कंपनी भी कोई जवाब नहीं दे पा रही है। मुकदमा लिखे जाने के चलते आधा दर्जन से अधिक नामजद सुरक्षागार्ड काम छोड़कर भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था देने के नाम पर एसआईएस कंपनी कानपुर का खासा नाम था। रिमझिम इस्पात लिमिटेड कंपनी ने अपनी पुरानी सुरक्षा कंपनी को हटाकर बीते वर्ष 1 अप्रैल 2013 को इस कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस सुरक्षा कंपनी को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पुरानी सुरक्षा कंपनी के गार्डों ने हड़ताल कर सदर विधायक निरंजन ज्योति से शिकायत की थी। जिस पर पुराने सुरक्षा गार्डाें को लेने को लेकर सदर विधायक व प्रबंधतंत्र के बीच काफी बहस भी हुई थी। कंपनी ने अपने नियमों का हवाला देते हुए पुरानी कंपनी के लोगों को काम नहीं दिया। इस सुरक्षा कंपनी को गेट सहित धरम कांटा व मुख्य स्थानों की व्यवस्था सौंप दी। देखते ही देखते सुरक्षा गार्डों ने करोड़ों रुपये की चपत लगा दी। फैक्ट्री मालिकानों को आशंका होने पर निगरानी तेज की तो मामला सामने आ गया। कंपनी सुरक्षा गार्डों ने करीब 13 दिनों में एक ही ट्रक केनंबर से कई बार वजन कर दर्शाया। साथ ही अन्य ट्रकाें में भी अधिक वजन दर्शाने का मामला सामने आया है। इस पर फैक्ट्री के संयोजक मनोज कुमार गुप्ता ने सुरक्षा कंपनी के 23 गार्डों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरक्षा कंपनी के गार्डो के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से फैक्ट्री व उसके बाहर सन्नाटा पसरा रहा। उधर फैक्ट्री संयोजक मनोज कुमार का कहना है कि इस घोटाले में सुरक्षा गार्डों का अहम रोल रहा है। जांच शुरू होने के बाद इस सुरक्षा कंपनी के खिलाफ सख्त निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल चौकन्ना रहकर इसी कंपनी के अन्य सुरक्षा गार्डों द्वारा काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें