फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल सियार ने पांच को काटा, लोगों ने मार डाला

Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कसबे के निकट रागौल गांव मेें बुधवार की शाम एक पागल सियार ने महिला व दो बच्चों समेत पांच लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उसे घेरकर मार डाला। घायलों को कसबे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े सात बजे लोग अपने काम धंधे में जुटे थे, तभी गांव में एक पागल सियार घुस आया। गांव की गौरी (50) पत्नी बट्टा शौच को बाहर जा रही थी। सियार ने उस पर हमलाकर बुरी तरह से काटा। ग्रामीणों के ललकारने पर सियार ने दरवाजे के सामने बैठे रामसेवक (40) को काटा। इसके बाद जगुवा (40), शहवाज (8) पुत्र फहीम व नुरुल इस्लाम (7) पुत्र बाबू पर पागल सियार ने हमला कर दिया। इस बीच लोगों ने लाठी से पीटकर उसे मार डाला। सियार के हमले से गौरी व शहवाज अधिक घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें