राठ (हमीरपुर)। शादी समारोह में शामिल होने गया नवीं कक्षा का छात्र पंडाल में उतरे करंट की चपेट में आ गया। झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि रविवार शाम उनके बेटे राघवेंद्र (15) महोबा के पनवाड़ी कस्बा में एक शादी समारोह में गया था। सोमवार सुबह पंडाल में किसी बिजली के तार से करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
बताया सोमवार देर शाम झांसी में इलाज के दौरान बेटे राघवेंद्र की मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचा। उसकी मौत से मां पूजा, बहन रश्मि और छोटे भाई राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है।