फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीएम से वार्ता में नहीं निकला हल, खनिज अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

Tue, 19 Nov 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ट्रक ऑपरेटर के परिजन व ट्रांसपोर्टर दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में धरने पर डटे रहे। ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधि मंडल से डीएम की वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

उन्होंने खनिज अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने शासन को शासकीय पत्र लिखने की बात कही है। मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ला निवासी ट्रांसपोर्टर महेश शर्मा ने खनिज अधिकारी वशिष्ठ यादव पर मारपीट कर घायल करने व दस लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
मामले को लेकर शनिवार रात उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसे संज्ञान में लेकर डीएम घनश्याम मीणा ने दो सदस्यीय समिति बनाई। जिसने जांच कर आठ घंटे में जांच आख्या दी। इस आख्या में मारपीट व रुपये की मांग संबंधी साक्ष्य न मिलने पर खनिज अधिकारी को क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन

इस पर ट्रांसपोर्टरों व घायल ट्रक ऑपरेटर के परिजनों ने सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। देर शाम कलक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में खासा गहमा गहमी का माहौल रहा।
दूसरे दिन मंगलवार को डीएम ने ट्रांसपोर्टरों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर वार्ता की, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। परिजन व ट्रांसपोर्टर खनिज अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कार्रवाई की मांग पर डटे रहे। डीएम ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर खनिज अधिकारी के खिलाफ शासकीय पत्र लिखने का आश्वासन दिया है।
इसके साथ ही हर माह ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के निस्तारण व उत्पीड़न न होने देने का आश्वासन दिया गया। इस पर प्रतिनिधि मंडल तैयार हो गया था, लेकिन धरना खत्म नहीं हुआ। मामले की जांच अभी जारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। कहा कि कार्रवाई के लिए शासन को शासकीय पत्र लिखेंगे।
उधर, महेश शर्मा के भतीजे विपिन शर्मा ने बताया कि ट्रक यूनियन के जिलाध्यक्ष आरआर बाजपेई ने जिलाधिकारी से वार्ता की है। उन्होंने पांच से छह दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसलिए उन्होंने धरना समाप्त कर दिया है। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो दोबारा से धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें