फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एमबीबीएस प्रशिक्षुओं समेत जिले में 98 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के दो एमबीबीएस प्रशिक्षुओं समेत 97 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 62 और आरटीपीसीआर में 35 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बुमाणा क्षेत्र के 87 वर्षीय वृद्ध की संक्रमण के कारण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 372 सैंपल लिए गए। इसमें 62 लोग पॉजिटिव निकले। 35 लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मास्क नियमित रूप से पहनें।
आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। अगर खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें और अपना टेस्ट करवाएं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लें और अपने प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी कोरोना टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें