फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द खुलेगी डायलिसिस यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। दीवान शत्रुघभन सिंह सदर अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस यूनिट खुलने की स्थापना है। इसका काम शुरू हो गया है। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर यूनिट की स्थापना की तैयारी शुरू है।
विज्ञापन


सदर अस्पताल में आईसीयू की भी स्थापना प्रस्तावित है और भवन के प्रथम तल पर काम भी चल रहा है। मानसिक स्वास्थ्य का वार्ड भी बन चुका है और विशेषज्ञों की तैनाती होते ही इन स्वास्थ्य सेवाओं का जनपदवासियों को लाभ मिलने लगेगा।

डायलिसिस सेंटर किडनी के मरीजों के लिए होता है। किडनी खराब होने पर स्थायी इलाज तो किडनी ट्रांसप्लांट ही है, लेकिन जब तक ट्रांसप्लांट नहीं होता तो इसका अस्थायी हल डायलिसिस हैं। सदर अस्पताल में जनपद सहित पड़ोसी जिलों फतेहपुर, बांदा, जालौन और कानपुर नगर से जुड़े सजेती जैसे बड़े कस्बों के मरीज उपचार के लिए आते हैं।
विज्ञापन


अभी डायलिसिस के मरीजों को कानपुर या फिर लखनऊ तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके शर्मा ने बताया अस्पताल की दूसरी मंजिल पर इस यूनिट की स्थापना कराई जानी है।
विज्ञापन


आईसीयू निर्माण का काम भी तेजी पर, मानसिक विकार वार्ड भी बनकर तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें