तीसरे चरण में होने वाले डीडीसी के चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को 80 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। अब तक इस चरण की छह सीटों के लिए कुल 160 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। छानी से सर्वाधिक 38 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को भी 80 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। तीसरे चरण में कुरारा देहात, झलोखर, पौथिया, टेढ़ा, छानी व इंगोहटा की डीडीसी सीट के लिए अब तक रिकार्ड नामांकन किया गया है। इन सीटों के लिए कुल 160 प्रत्याशी है।
नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण प्रत्याशियों में नामांकन करने को खासी गहमा गहमी देखी गई। सबसे कम कुरारा देहात से कुल 12 व सर्वाधिक 38 नामांकन छानी सीट से हुए। जबकि झलोखर सीट से 28, पौथिया से 26, टेढ़ा से 28 व इंगोहटा से भी 28 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। एआरओ एलपी निरंजन ने बताया कि 8 व 9 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसके बाद 10 अक्टूबर को नाम वापसी व चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा।