फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्काभरो मट्टनसिद्ध बाईपास पर गिरे ल्हासे, अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला मुख्यालय के पक्का भरो-मट्टनसिद्ध बाईपास पर गलोड़ चौक के पास सड़क पर ल्हासे गिर गए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही पूर्णतया ठप हो गई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नादौन या भोटा जाने के लिए वाहन चालकों को बाईपास की बजाय बस अड्डा होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश के बाद देर रात गलोड़ चौक के पास दो बड़े ल्हासे बाईपास पर गिर हैं। इससे बाईपास पर यातायात पूर्णतया ठप हो गया है। ल्हासे गिरने से नादौन या भोटा जाने वाले वाहन चालकों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन वाहन चालकों को बाईपास की बजाय हमीरपुर बाजार से होकर जाना पड़ रहा है। इससे मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बन रही है। इससे वाहन चालकों को जाम से निकलने में अधिक समय लग रहा है। वहीं, परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एनएच विभाग से मांग की है कि सड़क को जल्द बहाल किया जाए। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उधर, एनएच विभाग के एक्सईएन एचएल शर्मा का कहना है कि ल्हासे गिरने से एनएच बंद हुआ है। बाईपास को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें