फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्कड़ में आईपीएच विभाग ने काटे 15 कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सालिल भाटिया
विज्ञापन

सलौणी(हमीरपुर)। आईपीएच विभाग भोटा डिविजन ने ग्राम पंचायत मक्कड़ में पेयजल का दुरुपयोग करने वाले 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने 11 उपभोक्ताओं के चालान किए हैं। बड़सर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत मक्कड़ में आईपीएच विभाग के अधिकारियों ने गांव सुनवीं, कुढार व मक्कड़ में शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रधान पवन धीमान भी विभागीय टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने गर्मियों में पेश आ रही पानी की समस्या से निपटने के लिए गांव में टुल्लू पंप का प्रयोग करने वाले व पानी का दुरुपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं व चालान किए हैं।
विज्ञापन

विभाग के कनिष्ठ अभियंता संदीप अली ने बताया कि गर्मियों में पानी की समस्या से निपटने के लिए विभाग सतर्क हो गया है। पानी का दुरुपयोग करने वाले व टुल्लू पंप को प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने बताया कि मक्कड़ पंचायत में पेश आ रही पानी की समस्या को लेकर विभागीय टीम ने पंचायत में निरीक्षण किया। जिस दौरान 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद कर दिए गए व 11 उपभोक्ताओं के चालान किए गए। उन्होंने उपभोक्ताओं से पानी का दुरुपयोग न करने की अपील की है। उधर, पंचायत प्रधान पवन धीमान ने कहा कि पंचायत में पेयजल का दुरुपयोग हो रहा है। जिस के बाद आपीएच विभाग के सहयोग से पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें