फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-बैंकिंग व सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाहू/भोटा(हमीरपुर)। वित्तीय साक्षरता के तहत कांगड़ा सहकारी बैंक की शाखा पट्टा ने स्थानीय पंचायत के निवासियों को वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी। शाखा प्रबंधक संदीप गोस्वामी ने ग्रामीणों को अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से जोड़ने, डिजिटल लेनदेन, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजनाओं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति व जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान संजय कुमार, बीडीसी गीता देवी, पृथी चंद, बुद्धि चंद, सचिन कुमार, हरीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं भोटा के तहत ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के गांव पटेरा में कांगड़ा बैंक की शाखा टिक्कर द्वारा लोगों को विधिक साक्षरता के बारे में जानकारी दी गई। शाखा के ब्रांच मैनेजर सुभाष चंदेल की अध्यक्षता में लोगों को ई-बैंकिंग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रीतम चंद, कुलदीप परमार, जोगेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, पवन कुमार, बलदेव सिंह, हाकम सिंह, सोनू, शांति देवी व कश्मीरी देवी सहित अन्य उपस्थित रहे। उधर, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा महारल के सौजन्य से सठवीं पंचायत में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंधक चंद्रमोहन गौतम ने लोगों को कैशलेस, डिजिटल लेनदेन, मोबाइल बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड की जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान पूनम कपलेश, वार्ड सदस्य मधुबाला, सुमन कुमारी, प्रवीन शर्मा, संतोष कुमारी, अनिल कपलेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें