फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगू में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांगू (हमीरपुर)। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत पांच दिवसीय विषय आधारित अघ्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में हुआ। बीआरसी गलोड़ सुरजीत शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में गलोड़ व नादौन शिक्षा खंडों के सात विषयों अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, हिंदी, संस्कृत और स्पोर्ट्स और योगा विषयों के 250 के करीब शिक्षक प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा कक्ष को प्रभावी बनाना तथा पठन पाठन प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना है। कार्यशाला का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट जगदीश कौशल ने किया। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों का उपलब्धि स्तर बढ़ाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दें और अपने आपको आधुनिक तकनीक के साथ अपडेट करें। स्कूल प्रधानाचार्य एवं कलस्टर हेड अजीत धीमान ने भी शिक्षकों को संबोधित किया और शिक्षक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। डीआरजी शक्ति चंद शमा, डॉ. सुरेश कुमार, अनुज ठाकुर, अजय नंदा, रितेश शर्मा, प्रधान सिंह, सुनील कुमार, रिपन परमार, विनय शर्मा, पंकज शर्मा, कुनाल, शैली, किरण और सुरिंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


युवाओं ने की कुएं की सफाई
हमीरपुर। शिवा युवक मंडल पटियाहू के सदस्यों ने सफाई अभियान के दौरान शुक्रवार को गांव के कुएं की सफाई की गई। युवक मंडल प्रधान नीरज शर्मा ने बताया कि बरसात में कुएं की सफाई से ग्रामीणों को साफ पानी पीने को मिलेगा। साथ ही युवक मंडल सदस्यों ने कुंए को जाने वाले रास्ते की भी सफाई की। इस मौके पर अमरनाथ, सोनू, अनुज, सुरेश, विनय, लोकराज, मनोज, जग्गू, विपिन, रिशू, तिलक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें