फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 श्रमिकों को मिली साइकिलें

Thu, 29 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
साइकिल लेकर जाती चकोठी की महिला श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रम विभाग में पंजीकृत 500 श्रमिकों को गुरुवार को सदर विधायक व जिलाधिकारी साइकिल वितरित कीं। साइकिल पाकर मजदूरों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए।
विज्ञापन


साइकिल वितरण के दौरान जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि साइकिल ऐसी सवारी है जिसमें तेल व डीजल की जरूरत नहीं पड़ती। साइकिल नियमित चलाने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। श्रमिकों को छह वर्ष अधिक होने व मजदूरी करने लायक न होने पर पेंशन की सुविधा भी दी जा रही है।

योजनाओं के लाभ के लिए श्रमिक को श्रम विभाग में सौ रुपये जमा कर पंजीकरण कराना होता है। सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि श्रमिक अपने को सुधारने के बाद समाज का सुधार करें, तभी उनके ग्राम, शहर सुंदर बनेंगे। एसपी एके सिंह ने मेहनत का पैसा नशे में न बर्बाद करने की सीख दी।
विज्ञापन


एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के पुत्री विवाह व मृत्यु दुर्घटना में सहायता देने, आवास, पेंशन आदि योजना संचालित की हैं।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर श्रम चित्रकूटधाम मंडल आरबी लाल ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसएन शर्मा ने बताया कि 500 श्रमिकों को साइकिल वितरित कर उन्हें लाभान्वित किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें