फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में सुलह समझौते से निरस्तारित हुए वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर 4389 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार चतुर्थ द्वारा जजी सभागार में किया गया। जिला जज अनुपम कुमार गोयल, प्रधान न्यायाधीश अशोक कुमार प्रेमी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा कि अधिक से अधिक मुकदमे सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराएं। बैंकों के सात करोड़ 22 लाख दो हजार रुपये की धनराशि सुलह-समझौते के रूप में प्राप्त हुई। राठ संवाद के अनुसार सिविल कोर्ट परिसर में सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलदीप सिंह यादव की अध्यक्षता में 282 मुकदमों का निस्तारण हुआ। अधिवक्ता संघ एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गनपत सिंह महान, महामंत्री सोहित मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष एमडी सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

एसीजेएम कोर्ट की स्थापना की मांग
अधिवक्ता संघ राठ ने न्यायमूर्ति प्रशासनिक न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाबाद को ज्ञापन सौंपा। इसमें सिविल जज जूडि राठ स्थित सरीला तहसील के अंतर्गत विवादित वादों को ग्राम न्यायालय सरीला में भेजी गई पत्रावली न्यायालय राठ में वापस कराने की मांग की। राठ में एसीजेएम कोर्ट की स्थापना की मांग भी की है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गनपत सिंह महान, महामंत्री सोहित मिश्रा, एलडर्स कमेटी के अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें