राठ। रविवार की रात सैदपुर गांव में एचटी लाइन का तार छत पर रखे टीनशेड पर टूटकर गिर गया। तार के गिरने से टीन जल गए और मकान में करंट आ गया। मकान में करंट आने से लोगों में हड़कंप मच गया, जिससे लोग बाल-बाल बच गए।
कोतवाली के सैदपुर गांव निवासी रामजीवन ने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे बिजली आते ही छत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन का तार टूटकर टीनशेड पर जा गिरा, जिससे टीन और छत एचटी लाइन के गिरने से जल गई है। बताया कि परिजन बाल-बाल बच गए। बताया कि ऐसी घटना कई बार हो चुकी है। पिछले साल उसके गन्ने के खेत में एचटी लाइन गिरने से आग लग गई थी। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। अभी तक तार ऊंचे नहीं हुए हैं। बताया कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बताया कि न ही गांव के जर्जर तारों को बदला गया है। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि तारों को बदलवा दिया जाएगा।
टीनशेड में टूटकर बिजली का तार, हादसा बचा