फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नए मतदाता बनने को भरे 3861 फार्म , संशोधन को 455

Sun, 18 Jan 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसआईआर के बाद नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने के लिए दावे आपत्तियों का दौर चल रहा है। रविवार को विशेष अभियान दिवस आयोजित हुआ। जिलेभर के 1015 मतदेय स्थलों पर आलेख्य निर्वाचक नामावली एवं एएसडीडीआर सूची (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट) को पढ़कर सुनाया गया। हकीकत जानने के लिए अधिकारी मतदेय स्थलों पर पहुंचे। बीएलओ के पास नए मतदाता बनने के लिए 3861 फार्म छह भरे गए। 202 फार्म सात और 455 फार्म आठ भरे गए।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम मीना ने विशेष दिवस पर बदनपुर व शीतलपुर मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। वहां पर बीएलओ मौजूद मिले तो वहीं नए मतदाता बनने के लिए लोग फार्म छह भरते हुए नजर आए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने शहर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बूथ पर हकीकत देखी। यहां पर भाजपा व आरएसएस के लोग फार्म लेकर पहुंचे। यहां भी राजनीतिक दलों के बीएलए की सक्रियता नहीं दिखाई दी। यही स्थिति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में देखने को मिली। यहां पर किसी भी दोपहर दो बजे तक किसी राजनीतिक दल का बीएलए नहीं पहुंचा। राठ विधानसभा क्षेत्र के सरीला में 1280 फार्म छह, 155 फार्म सात, 42 फार्म आठ भरे गए। राठ में 690 फार्म छह, 15 फार्म सात, 80 फार्म आठ भरे गए। मौदहा का आधा क्षेत्र भी इस विधानसभा में है। यहां 438 फार्म छह, 10 फार्म सात, 55 फार्म आठ भरे गए। हमीरपुर क्षेत्र के मौदहा इलाके में 1453 फार्म छह, 22 फार्म सात और 278 फार्म आठ भरे गए।

गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सुपरवाइजर कुलदीप चौरसिया ने बताया कि गहरौली में भाग संख्या 466 से लेकर 474 मतदान केंद्रों पर फार्म 6 के तहत 48 नाम बढ़ाने की प्रक्रिया की गई और फॉर्म 7 व 8 के तहत 10 लोगों के नाम संशोधन और मृतक नाम हटाने के फार्म भरवाए। रविवार को प्रकाशित खबर के बाद बूथ संख्या 472, 473,474 में भाजपा के बीएलए विकास सक्सेना,धर्मपाल राजपूत, मधुगरु देव मौजूद रहे।
विज्ञापन




बूथ पर भरे गए 1280 फार्म छह
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार सरीला राममोहन कुशवाहा ने धौहल बुजुर्ग, राजामऊ, पचखुरा, बंगरा, ममना व कदौरा स्थित बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम कदौरा के बीएलओ तपन मिश्रा व नीतेश पटेल अनुपस्थित पाए गए, संबंध में कार्रवाई हेतु रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी सरीला व ऑनलाइन रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर को भेजी गई है।
तहसीलदार ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम सूची में छूट गया है, वे 6 फरवरी तक फार्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संशोधन के लिए फार्म-8 तथा विलोपन के लिए फार्म-7 भरने की सुविधा ऑनलाइन व ऑफलाइन उपलब्ध है। क्षेत्र में 1280 फार्म छह, 155 फार्म सात और 42 फार्म आठ भरे गए। मतदाता जागरूकता के तहत राजामऊ में भंडारे व बंगरा में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान भी लोगों को नए मतदाता पंजीकरण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें