फोटो 23 एचएएमपी 26- मंच पर एक दूजे को वरमाला पहनाते वर-वधू । संवाद
बिवांर(हमीरपुर)। छानी खुर्द गांव में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। यहां पर 22 जोड़े हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन के बंधन में बंध गए।
रविवार को छानी खुर्द गांव के विवाहघर में सामूहिक विवाह सम्मेलन लोकभारती मानव सेवा संस्थान की ओर से आयोजित किया गया। सजे मंडप के नीचे सुनीता ने सर्वेश के साथ सात फेरे लिए। इसी प्रकार मनीषा ने राजाबेटा, सीमा ने कंधी ,चांदनी ने बाबू, रोशनी ने सुरेश, मंजू ने जगराम, सोनिया ने अश्वनी, रजनी ने जयप्रकाश, उर्मिल ने कल्लू के साथ सात फेरे लिए। प्रियंका ने संजय, मनीषा ने रामबाबू , प्रभा ने कैलाशचन्द्र, रश्मि ने अनिल कुमार के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद रहे। इस दौरान समेत दुष्यंत सिंह, मइयादीन साहू, दीपक साहू, अरुण वर्मा (प्रधान प्रतिनिधि), प्रदीप साहू, हरगोविंद प्रजापति समेत आयोजक मंडल मौजूद रहा।