फोटो 23 एचएएमपी 27- कस्बा बिवांर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज करते डॉक्
कुरारा / गहरौली। रविवार को आरोग्य मेला आयोजित किया गया। कुरारा में 44 तो गहरौली में 25 तो बिवांर में 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। कुल मिलाकर तीनों स्थानों पर 109 मरीजों का उपचार किया गया। कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पारा पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां पर 44 मरीजों का उपचार किया गया। गहरौली संवाददाता के अनुसार गांव के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ईएनटी और स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं पहुंचे। मेले में डॉक्टर मनोज कुमार और फार्मासिस्ट सुनीत कुमार की मौजूदगी में 25 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं कस्बा बिवांर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि आरोग्य स्वास्थ्य मेले के 40 मरीजों का इलाज किया गया।