फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी हमीरपुर रमन कुमार ने संभाला पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला में आईपीएस रमन कुमार ने पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। एसपी रमन कुमार ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाला। इससे पहले पुलिस अधीक्षक रमन कुमार लाहौल स्पीति में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

एसपी रमन कुमार ने कहा कि जिला को अपराधमुक्त बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम जनता का भी सहयोग लिया जाएगा। एनएच और सड़क किनारे स्थित घरों में लोगों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे चोरी और अन्य वारदातों पर अंकुश लग सकेगा। वारदातों को सुलझाने में पुलिस को आसानी रहेगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सही करने, विभिन्न मंदिरों में मेलों के सफल आयोजन, शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करना भी प्राथमिकता में रहेगा। एसपी रमन कुमार बैच 2011 के आईपीएस हैं। रमन कुमार राजस्थान के अलवर के स्थायी निवासी हैं। इससे पहले वह लाहौल स्पीति में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें