हमीरपुर। सूबे की सड़कों पर जल्द ही हिम मनी बसें दौड़ेंगी। 30 नई हिम मनी बसें निगम के बेडे़ में शामिल हो गई हैं। अगस्त माह में इन बसों को सूबे की सड़कों पर दौड़ाना शुरू कर दिया जाएगा। इन बसों को सूबे के विभिन्न डिपुओं से चंडीगढ़ और दिल्ली के रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
निगम प्रबंधन ने अशोक लेलैंड कंपनी से 30 नई हिम मनी बसें खरीदी हैं। एक बस की कीमत करीब 28 लाख रुपये है। बसें टू वाई टू पुशबैक सीट और एलईडी की सुविधा से लैस हैं। पुशबैक सीटों को यात्री आसानी से अपनी सुविधा अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इन बसों को सूबे के विभिन्न डिपुओं से चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। हालांकि हिम मनी बसों का किराया निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन इन हिम मनी बसों का किराया आर्डिनरी बसों से थोड़ा महंगा होगा। अशोक लेलैंड की चिताह बसें 31 सीटर हैं। बसों की सीटें लग्जरी हैं।
उधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि निगम के बेडे़ में 30 नई हिम मनी बसें पहुंच गई हैं। इन बसों को सूबे के विभिन्न डिपुओं से दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा।