हमीरपुर। फेस्टिवल सीजन में स्वास्थ्य विभाग ने करीब 20 क्विंटल मिठाई नष्ट करवाई। करीब 200 दुकानदारों पर कार्रवाई कर यह मिठाई फिंकवाई गई। एक सप्ताह के भीतर दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस का जबाव नहीं मिलने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग ने जिला भर में करीब 600 स्वीट्स शॉप का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान करीब 200 दुकानदारों के पास खराब मिठाइयां पकड़ी गईं। अधिकतर दुकानदार खुले में मिठाई बेचते पकड़े गए, जबकि कुछेक मिठाइयों में रंग का अधिक प्रयोग, खराब और मिलावटी मिठाइयां बेचते पाए गए।
मिठाइयां मौके पर नष्ट करवा दी गई हैं। कार्रवाई के बाद एक माह के भीतर स्वास्थ्य विभाग सभी दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। एक सप्ताह में जवाब देना होगा। जवाब नहीं देने पर स्वास्थ्य विभाग संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएगा। चार सैंपल जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के डेजिग्नेटिड अधिकारी डॉ. अतुल कायस्था ने बताया कि करीब 200 दुकानदारों की खरीब 20 क्विंटल मिठाई मौके पर नष्ट की गई। मिठाइयों के चार सैंपल भी भरे गए हैं।