फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Sun, 25 Oct 2026 08:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चंदुपुर गांव में शनिवार सुबह विवाहिता ने घर के कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका की मां और भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन


चंदुपुर गांव निवासी आरती (30) पत्नी पंकज ने सुबह करीब 11 बजे घर के कमरे में फंदा लगा लिया। उसका पति सूरत में है। वहीं ससुर बलवान चारा काटने के लिए खेत गए थे। लौटने पर उन्होंने आरती को कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पोस्टमार्टम में माैत का कारण फंदा लगना बताया गया है। परिजन के अनुसार आरती की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें