फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एनएच-34 पर लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
फोटो29एचएएमपी 30- पुल पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। यमुना पुल पर मरम्मत का काम पूरा होते ही सोमवार सुबह जैसे ही यातायात प्रतिबंध हटाया गया वाहन चालकों की जल्दबाजी भारी पड़ गई। पुल खुलते ही गलत दिशा से आगे निकलने की होड़ मच गई और एनएच-34 पर करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पूरे दिन हाईवे पर वाहन रेंगते रहे और यात्रियों को भीषण गर्मी में घंटों फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग कराह उठे। सामान्य दिनों में आधे घंटे में तय होने वाला सफर लोगों ने एक से तीन घंटे में पूरा किया। दफ्तर, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए निकले लोग सुबह से ही जाम में फंस गए। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हुई। कई बरात के वाहन भी फंसे रहे। राठ तिराहे पर राठ और महोबा मार्ग दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बेतवा पुल पर तो दोनों लेनों में वाहन खड़े हो गए।
क्षमता से अधिक भार पुल पर रहा। स्थिति उस समय और खराब हो गई जब कुछ अधिकारियों के वाहन भी गलत दिशा से निकलने लगे। जाम का दायरा इतना बढ़ गया कि यमुना पुल के उस पार घाटमपुर की ओर सजेती तक और इस तरफ कुछेछा से आगे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। गर्मी और उमस के बीच कई यात्रियों को वाहन छोड़कर सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा तो कई पैदल ही निकल गए।
विज्ञापन




जाम में फंसे लोगों की पीड़ा
विकास भवन स्थिति कुछेछा बैंक में कार्यरत कन्हैया लाल बोले जाम में फंसे हुए एक घंटा हो गया। अभी बेतवा पुल के इस तरफ ही हूं अब देखता हूं कि कितना समय और लगता है। जाम आए दिन लगता है। इसीलिए घर से एक घंटे पहले निकलना पड़ता है।
सोहरापुर निवासी राहुल निषाद ने बताया कि वह गौरैयनपुर से लौट रहे हैं और डेढ़ घंटे से जाम में फंसे हैं। गाड़ी में पेट्रोल भी अधिक लग रहा। किराये की गाड़ी लेकर बरात करने आया था अब भाड़ा भी अधिक देना पड़ेगा।
विज्ञापन

फोटो29एचएएमपी 30- पुल पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो29एचएएमपी 30- पुल पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें