फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 20 बसें कुंभ मेले में गईं, पांच खराब

Sun, 12 Jan 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डिपो की 20 बसें कुंभ मेला में गई हैं। जबकि पांच बसों में खराबी आ जाने के चलते वर्कशॉप में खड़ी हैं। इससे अन्य रूटों में जाने वाले यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को दो डिपो की बसों की टिकट मशीन (एटीआईएम) में तकनीकी कमी के चलते घंटों स्टेशन पर खड़ी रहीं। डिपो में कुल 59 बसों का बेड़ा है। इनमें से 50 बसे कुंभ मेला में लगाई गईं है। प्रयागराज में रिजर्व में रखने के लिए 20 बसें कुंभ मेले के लिए भेज दी गई हैं।
वहीं यात्रियों को ले जाने के लिए प्रयागराज सात बसें शनिवार को भेजी गईं, जबकि 13 बसें रविवार को गई हैं। पांच बसें कुंभ मेला के लिए रिजर्व खड़ी हैं। जबकि पांच बसें वर्कशॉप में खराब खड़ी हैं। शेष बसें अन्य रूटों में होने का दावा किया जा रहा है। यात्रियों को समय से साधन उपलब्ध न होने के कारण घंटों बस स्टैंड में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, रविवार दोपहर 12 बजे हमीरपुर डिपो की बस आई और उसे महोबा जाना था। टिकट मशीन फीड कराने को कंडक्टर गया, लेकिन सर्वर न आने के चलते दो घंटे तक मशीन फीड ही नहीं हो सकी।
इससे करीब 50 यात्री घंटों परेशान रहे। इसी प्रकार महोबा डिपो के बस कंडक्टर की गलती से मशीन में गलत स्टॉपेज फीड हो जाने से घंटों बस डिपो में खड़ी रही। जिससे नौगांव व अन्य रूटों को जाने वाले यात्री परेशान दिखे।
20 बसें कुंभी मेला को गई हैं। पांच खराब हैं, जबकि अन्य बसें रूटों पर हैं। कुंभ मेला में जाने वाली बसों को अलग-अलग रूट से भेजा जा रहा। जिससे आवागमन में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। - आरपी साहू, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें