फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने चौपाल लगा सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। उमरी गांव में स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक की चौपाल में कई मूलभूत जन समस्याएं सामने आईं। इनमें अस्पताल, पंचायत भवन, शवदाह गृह, बारातशाला की मांग प्रमुख तौर पर रही।
विज्ञापन


निदेशक ने बिजली, राशन के मामले में संबंधित विभागों को कैंप लगाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए और निदेशक ने निर्माणाधीन सुलभ शौचालय का शिलान्यास भी किया।

सास्वत इंटर कालेज में चौपाल लगाकर स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर, नोडल अधिकारी आकाशदीप से ग्रामीणों ने बिजली के लटकते तारों व गांव में महज एक सफाई कर्मचारी होने की बात कही। राशन कार्ड न होने की शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर बिजली व पूर्ति विभाग को कैंप लगाकर समस्या के समाधान कराने के निर्देश दिए। पूर्व प्रधान सेवाराम पालीवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एनएम सेंटर, शवदाह गृह, बारातशाला व पंचायत भवन निर्माण करवाने की मांग की।

डायरेक्टर ने ग्राम प्रधान सुधा पालीवाल व उनके पति अनिल पालीवाल के अस्थायी पशु आश्रय केंद्र में बंद 400 गायों को देखकर सराहना की। सीडीओ से कहा उमरी के मॉडल पशु आश्रय की तरह अन्य गांवों में भी प्रधानों को प्रेरित कार्य कराएं।

उन्होंने सुलभ शौचालय का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर सीडीओ राम कुमार सिंह, एसडीएम राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी भगत वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत सत्य प्रकाश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन


पूर्ति विभाग व बिजली विभाग को गांव में कैंप लगाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें