फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अवाहदेवी (हमीरपुर)। अटल वेलफेयर सोसायटी और पूर्व सैनिक लीग संधोल के सौजन्य से कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के लिए नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल खेम चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर संस्था ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि संधोल में पहली बार किसी सामाजिक संस्था ने शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि देश की शान के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले देश के शहीदों का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। शहीदों की शहादत को नमन एक दिन नहीं, बल्कि प्रत्येक दिन होना चाहिए।
विज्ञापन

साहिल ठाकुर ने कहा कि सरहद पर आतंकवादियों के प्रति मोदी सरकार का कड़ा रवैया सराहनीय है। आतंकियों के खिलाफ जिस तरह मोदी सरकार ने सख्ती दिखाई है। उससे देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ा है। मोदी सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन को लागू कर देश के सैनिकों का सम्मान बढ़ाया है। वर्षों से लंबित इस ऐतिहासिक मांग को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर सांसद रहते हुए संसद में पहली बार उठाया था।
विज्ञापन

इस मौके पर शहीदों के परिवारों से व्यासां देवी, सुनीता देवी प्रमिला जंवाल, रवि कटवाल, पूर्व सैनिक तिलक राज, जगदीश जंवाल, दामोदर सिंह, ब्रह्म सिंह, राजमल, इंद्रपाल, नीरज, ज्ञान सिंह, भीम सिंह, गौरी चंद, केहर सिंह, रमेश चंद, रणजीत सिंह, आरपीएस राणा, अर्जुन, गोपाल सिंह, कश्मीर सिंह, शेर ंसिंह, अमर सिंह, जय सिंह, दिलीप सिंह, जय सिंह, हंसराज चंबियाल, रसील, दुनी, रवि कटवाल, प्यार चंद, बसंत सिंह, राजमल, विधि चंद, शेर सिंह, कश्मीर सिंह, जगरनाथ, रसील सिंह, दीवान चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें