फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत धमरोल पंचायत के अंबेडकर भवन में दलित स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल रहे। मुख्यातिथि को भोरंज के विधायक डॉ. अनिल धीमान ने टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनुसूचित जाति प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. सिकंदर ने कहा कि भाजपा दलितों की सबसे बड़ी हितैषी है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को वोट बैंक समझकर उनका शोषण किया है, लेकिन भाजपा ने सदैव दलित व पिछड़े वर्ग का सम्मान किया है।
विज्ञापन

मुख्यातिथि प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा पार्टी मिशन 60 के नजदीक है। धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर पूरे प्रदेश में चरम पर है। कांग्रेस के कई बड़े नेता कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। इससे भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है। भाजपा सत्ता में आने के बाद सभी वर्गों का सम्मान करेगी और पूरे प्रदेश में विकास करवाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार है। राज्य में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बेटियां। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश के हालात बदलेंगे।
इस मौके पर जिला महिला मोर्चा महामंत्री अंजू ठाकुर, बलबीर ठाकुर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सचिव दिनेश भाटिया, भोरंज भाजपा मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर, राज कुमार, परमानंद, संदीप चौहान, जोगिंद्र राणा, नितिन, सुदेश कुमार, अरुण कुमार, कर्म चंद सहगल, अशोक ठाकुर, अनिल ठाकुर, दलबीर सिंह, नीलम, रंजना सेठी, वरिंद्र, प्रधान विजय कुमार, विपन कुमार, शशि शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें