फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल के मासूम ने लगाई फांसी

Fri, 01 Sep 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
बिगहना गांव में रोते बिलखते मृतक के परिजन व लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बिवार थानाक्षेत्र के बिगहना गांव में शुक्रवार शाम बाबा की डांट से क्षुब्ध पोते ने फांसी लगा ली। बच्चे को लटकता देख परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों  ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



बिगहना गांव निवासी इंद्रपाल के तीन बेटे एक बेटी है। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे उसका बड़ा बेटा धर्मेंद्र (10) दूसरे भाई के साथ खेल रहा था। खेल में दोनों झगड़ गए। इस बीच उसके बाबा मुन्ना ने बड़े होने के नाते धर्मेंद्र को डांट दिया। इससे नाराज वह घर के मकान में खाने का सामान रखने वाले शिकहरे में लटक गया।


शिकहरे पर पहुंचने के लिए उसने एक बक्सा रखा और उसी के ऊपर चढ़कर उसे फांसी लगाई। अस्पताल में उसे मृत घोषित किए जाने के बाद इसकी सूचना का मेमो स्थानीय कोतवाली भेजा गया लेकिन परिजन धर्मेंद्र के शव को गांव ले गए। इस संबंध में बिंवार पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें