अमर उजाला ब्यूरो
राठ (हमीरपुर)। अखिल भारतीय दृढोमर वैश्य समाज नगर इकाई का चुनाव चेतनदास विद्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से मदन गोपाल गुप्ता को नगर अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के दौरान महामंत्री हरीशंकर गुप्ता ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी।
अध्यक्ष पद के लिए रामगोपाल गुप्ता, रामनारायन गुप्ता जिगनी, मदन गोपाल गुप्ता, प्रभुदयाल गुप्ता और श्रीप्रकाश गुप्ता ने दावेदारी ठोंकी। समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से मदन गोपाल गुप्ता को अध्यक्ष चुना। मदन गोपाल गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों ने माला पहनाते हुए उन्हें बधाई दी। अध्यक्षता शंभू दयाल गुप्ता ने की।
इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री कामेश गुप्ता, महामंत्री रमेश चन्द्र गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, काशी प्रसाद, कामेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राधा रमन गुप्ता, विनोद गुप्ता, श्रीप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, रामकुमार, बृजेश गुप्ता सहित अनेक स्वजातीय लोग रहे।