फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीसीएम व ई-रिक्शा में लोड 157 बोरी चावल पकड़ा

Wed, 04 Jun 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ ( हमीरपुर)। एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने गल्ला व्यापारी के यहां जांच कराई। वहां डीसीएम व ई-रिक्शा में लोड 157 बोरी चावल पकड़ा। गल्ला व्यापारी चावल के कागजात नहीं दिखा सका। दोनों वाहनों को कोतवाली में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन


नगर में व्यापारी चोरी छिपे सरकारी राशन के चावल की खरीददारी करते हैं। चरखारी रोड, हमीरपुर रोड, उरई बस स्टैंड, बारह खंभा आदि में धड़ल्ले से राशन के चावल की खरीद होती है। बुधवार को एसडीएम अभिमन्यु कुमार, नायब तहसीलदार बीरपाल सिंह व पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार उरई रोड पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि रामसनेही की दुकान पर डीसीएम व ई रिक्शा में चावल लोड होते मिले। जिन्हें कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है। वहीं पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि डीसीएम में 150 बोरी व ई रिक्शा में 7 बोरी चावल मिला है। दुकानदार चावल से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाया। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें