जिला कारागार में तैनात हेड वार्डर सुशील कुमार का मिलाई के नाम पर बंदियों व कैदियों के परिजनों से रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में आरोपी हेड वार्डर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जिला कारागार में बंदियों और कैदियों से मिलने के लिए आने वाले परिजनों से रिश्वत लेने के मामले में जेल हेड वार्डर सुशील कुमार को निलंबित कर दिया गया। हेड वार्डर को हमीरपुर जिला कारागार से बांदा जेल से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच जेलर बांदा को सौंपी गई है। मंगलवार को जेल हेड वार्डर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। जिला कारागार हमीरपुर में 775 बंदी व कैदी निरुद्ध हैं। जिनसे औसतन रोजाना 70 से 80 लोग मिलने पहुंचते हैं। मिलाई करने वाले लोगों से वसूली की जा रही थी। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर मंगलवार को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर जेल हेड वार्डर को सुशील कुमार को निलंबित कर मंडल कारागार बांदा में संबंध किया गया है। मामले की जांच जेलर बांदा को सौंपी गई है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।