फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जेई हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के जेई निलंबित
विज्ञापन


हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग के जेई को शासन ने निलंबित कर दिया है। उन पर गैरहाजिर रहने के साथ अस्पताल के भवनों के निर्माण में लापरवाही का आरोप है।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रोें में चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए चिकित्सालयों का निर्माण हो रहे हैं। अभी भी कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन जिले में स्वास्थ्य विभाग में तैनात अवर अभियंता श्रीराम कुशवाहा पर चित्रकूट जनपद का भी अतिरिक्त चार्ज है। यही कारण है कि वह जिले से हफ्तों गायब रहते हैं। अनियमितता के चलते जिन भवनों का निर्माण हुआ उनकी स्थित ठीक नहीं है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सीपी कश्यप ने जेई श्रीराम कु शवाहा के खिलाफ पत्र शासन को लिखा था। जिसमेें उन्होंने गुणवत्ता विहीन इमारतें बनाने के साथ लगातार गैरहाजिर होने की बात कही थी। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेई पर निलंबन की कार्यवाही की है। सीएमओ डा. सीपी कश्यप ने जेई के निलंबन के मामले में कहा कि चित्रकूट के मामले में उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


- काम के प्रति लापरवाही व गैरहाजिर रहने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें