बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर, भोरंज और नादौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, हत्याओं और खनन व वन माफिया को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। बड़सर भाजपा ने कोटखाई गुड़िया प्रकरण में गारली बाजार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका और एसडीएम बड़सर के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। इसमें मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा मंडल बड़सर ने पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की अगुवाई मेें मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे बाजार में कुछ देर के लिए जाम लग गया।
पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है। प्रदेश में अराजकता और भय का माहौल बना हुआ है। राज्य में आए दिन बलात्कार व हत्याएं हो रही हैं। शिमला में गुड़िया से बलात्कार व हत्या के दोषियों को पुलिस व सरकार बचाने में लगी है। जनता की सुरक्षा को तैनात पुलिस आरोपियों के साथ खड़ी हो गई है। इस घटना से मुख्यमंत्री का चेहरा बेनकाब हुआ है। इससे पहले शिमला में पेयजल टैंक में मासूम का शव मिला। जिला मंडी में वन रक्षक होशियार सिंह की हत्या के बाद शव पेड़ पर लटका दिया गया। बड़सर विस क्षेत्र में कांग्रेस सरकार बनते ही युवक की हत्या हो गई थी, लेकिन आज दिन तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दियोटसिद्ध में करोड़ों रुपये की फिरौती की राशि पकड़ी गई थी। इनके तार भी कांग्रेस नेताओं से जुड़े निकले हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, राजेंद्र ढटवालिया, माया शर्मा, डिंपल, सुखदेव सिंह, ओपी जसवाल, यशपाल ठाकुर, राकेश कुमार, भाजयुमो अध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रवीण गरियाल, जितेंद्र बंटी, देवराज देहल उपस्थित रहे।
उपमंडल नादौन में विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में इस बिगड़ते हुए माहौल के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि मुख्यमंत्री जिनके पास गृह विभाग भी है। अगर वह निष्पक्ष जांच करवाते तो गुड़िया के असली हत्यारे सलाखों के पीछे होते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों की गिरफ्तारी से देवभूमि की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। पुलिस कस्टडी में सरकारी गवाह की मौत से पूरा पुलिस विभाग बदनाम हुआ है। इस दौरान भाजपा ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री पवन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनजीत ठाकुर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक जोशी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, हुकम सिंह बैंस, सोमा देवी, शहरी इकाई युवा अध्यक्ष संदीप भाटिया, नीरज जैन, राजेश, रिंकू, श्याम सोनी, तरसेम कपिल, तरुण कपिल, मोहन लाल, ओंकार, शिल्पा ठाकुर, शुभम कपिल, अंकु ठाकुर, संजू शर्मा उपस्थित रहे।
मंडल भाजपा भोरंज ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया व एसडीएम एसके पराशर के माध्यम से राज्यपाल आचार्य देवव्रत को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जैमल ठाकुर, महामंत्री विपिन अग्निहोत्री, अशोक ठाकुर, जिला महमंत्री राजेश ठाकुर, बलवंत सिंह, जोगेंद्र राणा मौजूद रहे।