फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से पेड़ों में लगी आग, व्यापारी रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा (हमीरपुर)। कृषि मंडी में बुधवार को दोपहर बाद अज्ञात कारण से वहां पड़े कूडे़ के ढेर में आग लग गई। तेज हवाओं के साथ आग ने तेजी पकड़ ली। इससे यहां के गल्ला व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। बाद में आई दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मंडी समिति में गल्ला व्यापारी विश्वनाथ साहू के गल्ला दुकान के पीछे कूड़े के ढेर से लगी आग ने वहां खड़े छोटे-बड़े बबूल के पेड़ाें को भी आगोश में ले लिया। आग दुकानों की तरफ फैलने लगी।
विज्ञापन


कोतवाली में आग की सूचना देने के बाद हमीरपुर से दमकल कर्मी पहुंचे और आग बुझाई। तब कहीं गल्ला व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें