गोहांड। जिला लोधी समाज कल्याण द्वारा आयोजित 22 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 14 जोड़े ने एक दूजे का दामन थामा। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
गुरुवार शाम लोधेश्वर धाम राठ में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में रोशनी उपराखा ने सरद प्रताप धनौरी को, आकांक्षा बड़ा खरका ने धर्मेंद्र गरौठा, प्रिंसी मुस्करा ने किशन बाबू महोबा, मोहनी बहगांव ने कृष्णकुमार इटौरा, बृजकुमारी मुस्करा खुर्द ने रामनरेश बफरेता, रेनू बांदा ने सुनील बांदा, प्रतिमा इन्दरपुरा ने गंगाचरण जैसारी, प्रियंका जैतपुर ने पवन महोबा, शिल्पी पहाड़ी ने पवन राजपूत पचपहरा को वरमाला पहनाकर अपना जीवन साथी बनाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ध्रुवराम लोधी, चौधरी राजेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, चंद्रवती वर्मा, संतराम सिंह लोधी, लक्ष्मी नारायण सिंह, डा. सुरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह आदि लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।