फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के फत्तेपुर शिवपुरी मोहल्ले में पुराने विवाद के चलते पड़ोसियों के हमले से घायल अधिवक्ता के मामले में शांतिभंग में गिरफ्तार एक महिला ने पुलिस कस्टडी में तहसील परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर सीएचसी से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के फत्तेपुर शिवपुरी निवासी अधिवक्ता घनश्याम सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे वह तहसील के लिए निकल रहे थे। तभी पड़ोसी रिषभ देव व कपिल देव के साथ उनकी पत्नियों ने घर में घुसकर उस पर लाठी डंडा व चाकू से हमला कर घायल कर दिया। अधिवक्ता ने कहा कि इन लोगों पर उसने चोरी करने का मामला दर्ज कराया था। बताया कि इस मुकदमे को समाप्त कराने पर आने वाले खर्च को लेकर पड़ोसी उससे 50 हजार रुपये देने का दवाब बना रहे थे। इंकार करने पर सोमवार को लाठी डंडों व चाकू से वार कर दिया है। शोर मचाने पर परिजनों व अन्य लोगों बचाया। पुलिस ने घायल अधिवक्ता का डाक्टरी परीक्षण कराया है। इस घटना से आक्रोशित अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पुलिस ने रिषभ देव, उसकी पत्नी सरिता व एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय लाए गए तीनों आरोपियों का अधिवक्ताओं ने जमानत दिलाने की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। वहीं एसडीएम राजेश चौरसिया के मुख्यालय चुनावी बैठक में जाने की वजह से आरोपियों की जमानत नहीं हो सकी। लंबे इंतजार के बीच देर शाम सरिता ने तहसील में पुलिस कस्टडी में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे साथ लेकर गए सिपाहियों में हड़कंप मच गया। महिला को आनन फानन सीएचसी ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने कहा कि शायद महिला की जमानत हो गई थी। कहा कि कहीं रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया होगा। वहीं एसडीएम राजेश चौरसिया ने वह अभी मुख्यालय में हैं। कहा कि अगर अधिवक्ता जमानत नहीं ले रहे हैं तो निजी मुचलके पर छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के मामले में नया मोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें