भरुआसुमेरपुर। कस्बे में मंगलवार को हाईवे पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण की जानकारी होने पर डीएम ने प्रमुख मार्गों पर 21 जनवरी तक अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश दिया था। लेकिन कस्बे में यह आदेश बेअसर दिख रहा था। समाचार प्रकाशित होते ही मंगलवार को नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने अतिक्रमण हटवाने का अभियान शुरू कराया।
अभियान के तहत सब्जी मंडी चौराहा, थाना चौराहा, बस स्टैंड आदि प्रमुख जगहों पर अतिक्रमण हटवाया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी के अलावा इंस्पेक्टर शेर सिंह राजपूत, एसआई पंकज तिवारी, रानी चतुर्वेदी, बबलेश आदि रहे। ब्यूरो