फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर की लोकगाथा पर बीस दिवसीय कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सौजन्य से हमीरपुर कॉलेज में किन्नौर की लोक कथा हिना डंडुप-लाटी शरजंग पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बीस दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को प्रदेश अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अकादमी अपनी लोक कलाओं के संवर्धन और संरक्षण के लिए पूरी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

युवाओं और पारंपरिक वरिष्ठ लोक कलाकारों को मिल कर कार्य करना चाहिए। जिससे हम अपनी धरोहर को संभाल कर रख सकें। अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने लोक कलाओं के उत्थान के लिए अकादमी की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यशाला और इसमें तैयार होने वाली प्रदेश संस्कृति पर आधारित नृत्य नाटिका के निर्देशन का जिम्मा डॉ. योगेश गंभीर को सौंपा गया है। डॉ. गंभीर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली से शिक्षित और प्रशिक्षित हैं। साथ ही पंजाब विश्वविद्यालय के खेल एवं टेलीविजन विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दृश्य-श्रव्य प्रस्तुतियों के माहिर हैं। समारोह में अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा ने कॉलेज प्रबंधन को पुस्तकों का एक सेट भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें