उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंशा के अनुरूप सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को शासन स्तर पर सरकारी नौकरी देने की कवायद शुरू हो गई है।
जिले के 16 में से 12 के परिजनों के आवेदन पत्र प्रशासन को मिल गए हैं। पात्रों को योग्यता के आधार पर नौकरी मिलेगी।
गौरतलब है कि कवाल कांड को लेकर हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद 15 सितंबर को मुजफ्फरनगर-शामली के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। इस पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शामली जिले के थाना क्षेत्रों में केवल तीन लोग हिंसा के दौरान मारे गए थे। इनमें एक शामली, एक बुटराड़ा और एक की मौत ऊन क्षेत्र के हरसाणा में हुई थी। कांधला के एक व्यक्ति की मृत्यु मुजफ्फरनगर में पंचायत वाले दिन हुई थी।
मुजफ्फरनगर के फुगाना थानाक्षेत्र के लांक और बहावड़ी में 12 मौतें हुई थी। चूंकि यह दोनों गांव शामली जनपद के राजस्व गांव हैं। इसलिए इनके मुआवजे, नौकरी आदि तमाम सरकारी सुविधाएं शामली जनपद के माध्यम से ही मुहैया कराई जाएगी।
इस तरह हिंसा में मारे गए कुल 16 लोगों की अभी तक पुष्टि हुई है। इनमें से 12 मृतक के परिजनों की ओर से नौकरी के लिए आवेदन-पत्र भी प्राप्त हो गए हैं। सभी के प्रमाणपत्र मिलने के बाद उन्हें शासन को भेजा जाएगा। योग्यता के आधार पर शासन के दिशा-निर्देशों पर इन्हें नौकरी मिलेगी।
सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी देने के संबंध में शासनादेश मिलने की पुष्टि की है। मृतक के परिजनों की सहमति के आधार पर प्रार्थना लिए गए है।
बारह प्रार्थना पत्रों में एक इंटर पास और शेष न्यूनतम योग्यता वाले हैं। कक्षा पांच से दसवीं तक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चतुर्थ श्रेणी और स्नातक पास को लेखपाल, अमीन, ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति हो सकती है।
सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए शामली जनपद से संबंधित लोग
1-अहसान पुत्र मोहम्मद इस्लाम : कैराना हाल निवासी शामली
2-कारी उमरदराज पुत्र महबूब खां-बुटराड़ा-बाबरी
3-जमीन पुत्र वहीद-हरसाणा-ऊन झिंझाना
4-अंसार पुत्र वकील : गढीदौलत-कांधला
5-अब्दुल हसन पुत्र इस्माइल- लांक-थाना फुगाना मुजफ्फरनगर
6-रहीसा पत्नी अख्तर- लांक थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर
7-ताहिर पुत्र अब्दुल वाहिद-लांक- थाना फुगाना-मुजफ्फरनगर
8-मेहरदीन- पुत्र रसीद लांक-थाना फुगाना मुजफ्फरनगर
9-कासिम पुत्र जीवन-लांक- थाना फुगाना मुजफ्फरनगर
10-अब्दुल वहीद पुत्र सराजुदीन-थाना फुगाना मुजफ्फरनगर
11-वहीद पुत्र बसरुदीन-लांक-थाना मुजफ्फरनगर
12-अज्ञात शव-पुरुष -दस वर्ष निवासी लांक
13-सुदी पत्नी छज्जू -बहावड़ी-थाना फुगाना-मुजफ्फरनगर
14-दिलशाद पुत्र छज्जू बहावड़ी थाना फुगाना-मुजफ्फरनगर
15-कु. इकरा पुत्री दिलशाद बहावड़ी- थाना फुगाना मुजफ्फरनगर
16-दलाल उर्फ दल्ला-पुत्र इस्माइल- बहावड़ी-थाना फुगाना मुजफ्फरनगर