संतकबीरनगर शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक के किनार युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने के बाद जीआरपी-आरपीएफ और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। शव की पहचान 22 साल के विशाल उपाध्याय पुत्र विष्णु उपाध्याय निवासी खलीलाबाद के रूप में हुई।
परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।