फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 मार्च से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे योगी, सहारनपुर में करेंगे शंखनाद

Fri, 22 Mar 2019 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार अभियान 24 मार्च से शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर जाएंगे और शाकंभरी देवी के दर्शन-पूजन के साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पश्चिमी यूपी के दो लोकसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की सभा होगी। गोरखपुर में चुनाव प्रचार का आगाज 26 मार्च को होगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को सर्किट हाउस के पास नुमाइश मैदान में जनसभा करेंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश निषाद, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, प्रदीप शुक्ला और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बेनीगंज स्थित दफ्तर में जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की। 

पदाधिकारियों ने कहा कि जनसभा ऐतिहासिक होगी। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 26 मार्च को ही मुख्यमंत्री वाराणसी जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें