फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लगाया जनता दरबार, आगरा में तैनात सेना के एक जवान भी पहुंचे

Fri, 22 Mar 2019 09:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। मुख्यमंत्री एक-एक करके करीब 250 फरियादियों से मिले और प्रभावी कार्रवाई का 

विज्ञापन

भरोसा दिलाया। गोरखपुर के अलावा दूसरे जिले के फरियादी भी आए। ज्यादातर मामले भूमि विवाद, रास्ता और मारपीट से संबंधित था। सेना के एक जवान भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।

झंगहा थानाक्षेत्र के राजधानी गांव निवासी ओमप्रकाश सेना में हैं। उसकी तैनाती इस समय आगरा में है। ओम प्रकाश का कहना है कि घर के पास पुस्तैनी रास्ता था। इसका इस्तेमाल करीब 30 साल से कर रहे थे लेकिन पड़ोसी ने रास्ता बंद कर दिया। इसकी शिकायत थाना पर की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। थक हाकर मुख्यमंत्री के पास गोरखनाथ मंदिर आया हूं। 

इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह ने तुरंत थानाध्यक्ष से बात की और समस्या के समाधान का निर्देश दिया। इसी तरह से मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी शिवबदन का रास्ता रोक दिया गया। स्थानीय पुलिस से जब न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंच गए। समस्या समाधान अधिकारी ने वहां भी फोन किया तथा पत्र लिख कर उचित कार्रवाई को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें